UP News: "खतरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था", अखिलेश यादव ने सरकार से पूछे चार सवाल
UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार से चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा कि पूछता है पहलगाम का पर्यटक:- - खतरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था? उन्होंने कहा कि पर्यटकों ने अपनी जान गवाई है इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को उठानी होगी।
उन्होंने कुछ इस अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा- पूछता है पहलगाम का पर्यटक:
- - ख़तरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था?
- - कुछ ऐसे लोगों को सरकार की ओर से चारों तरफ़ से चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा क्यों दिया जाता है जो बाद में ठग साबित होते हैं?
- - कोई भी कुछ बनकर इतने संवेदनशील इलाक़े में सुरक्षा कैसे पा सकता है क्या पहले कोई जाँच-पड़ताल नहीं होती है?

बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है: अखिलेश यादव
सपा नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जश्नजीवी भाजपाई जब यहाँ विवादित निजी कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो लगभग 250 वीवीआईपी के लिए हज़ारों सुरक्षाकर्मियों के कई घेरे बना दिये जाते हैं, वो भी उनके निजी कार्यक्रम में जिनका काम किसी और के शब्दों को स्वर देना है। जिनका स्वयं कोई अस्तित्व नहीं है, जो न्यायलय तक की अवमानना करते हैं, ऐसे लोगों को सुरक्षा किस आधार पर मिलती है और पर्यटकों को क्यों नहीं? ये अति गंभीर प्रश्न हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है, उन पर दबाव डालकर बयान भले बदलवा दिये जाएं लेकिन भाजपाई याद रखें 'बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है'।
इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को उठानी होगी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भी एक कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ एकजुटता दिखाई, लेकिन कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हमला सुरक्षा चूक और खुफिया विफलता का नतीजा है। उन्होंने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की।
उन्होंने कहा, ''जो लोग कश्मीर घूमने गए थे, वे इस विश्वास पर गए थे कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उनकी जान चली गई और इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को उठानी होगी, क्योंकि यह सुरक्षा चूक और खुफिया विफलता थी, जिसकी वजह से इतने सारे परिवार संकट और दुख में हैं।












Click it and Unblock the Notifications