UP Crime News: पत्नी को दोस्त के कार से कुचलवाया, यूपी के बिजनौर से सामने आया हैरान करने वाला मामला

UP Crime News: यूपी की मेरठ कांड को लेकर अभी पूरे देश में चर्चा जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से ही एक ऐसा मामला सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। यूपी के बिजनौर में एक शख्स ने अपनी साली की चाहत में अपनी पत्नी की हत्या करवा दिया। उसने अपने दोस्त की कार से पत्नी को कुचलवा दिया।

दरअसल, बिजनौर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स ने जो खुलासा किया है उसे सुन कर आपका सिर चकरा जाएगा। गिरफ्तार किए गए शख्स के बीच इतनी गहरी दोस्ती थी कि अपने दोस्त के कहने पर उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

UP Crime News

इस वजह से पत्नी का करवाया हत्या

बता दें कि, पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि, नगीना के रहने वाले अंकित सैनी की शादी पांच साल पहले नजीबाबाद की किरन से हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं था। वहीं अंकित सैनी अपनी साली को पसंद करता था। लेकिन पत्नी के रहते वो अपनी साली से शादी नहीं कर सकता था। साली कहती थी कि एक घर में दो बहन एक साथ नहीं रह सकती है। इस वजह से उसने अपने दोस्त के जरिए अपनी पत्नी की हत्या करवा दी।

ये भी पढ़ें UP News: बुलडोजर चला, झोपड़ी जली… स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना

अंकित सैनी ने एक्सीडेंट का दर्ज कराया केस

अंकित सैनी 8 मार्च को नगीना देहात थाने में सड़क हादसे की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह अपनी ससुराल से पत्नी किरण को लेकर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास अपनी पत्नी को उतार कर पेट्रोल भरवाने के लिए गया। इस दौरान एक गाड़ी ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान खुलासा

वहीं इस घटना के बाद मृतक के मायके के लोग ने हत्या कराए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जब पुलिस ने CCTV के जरिए घटना की जांच शुरू की।

जिसके बाद पुलिस को महिला की पति अंकित पर ही शक गया, जब पुलिस ने अंकित से पूछ-ताछ शुरू की तो वो सब राज उगल दिया। अंकित ने बताया कि उसने ही अपने दोस्त के कार से पत्नी को टक्कर मरवाया था। जिसमें उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें 'सौरभ ब्लाइंड लव करता था, बेटी ही नालायक...फांसी पर चढ़ा दो', माता-पिता ने हत्यारिन Muskan के लिए मांगी मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+