Jayant Chaudhary News: जानिए आरएलडी चीफ जयंत चौधरी कब करेंगे लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा?

RLD Chief Jayant Chaudhary News Uttar Pradesh: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बात उन्होने अपने बाबा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर की मढ़ैया में कही। वह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नूरपुर मेरा गांव है। सब मेरे परिवार के लोग हैं। उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। यहां की जनता का स्नेह आज भी उसी तरह है जैसे बाबा के समय में था। बाबा को भारत रत्न मिलने पर यहां के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला है।

jayant chaudhary

लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरएलडी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में लगा है। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और कौन प्रत्याशी होगा इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा। जनता के हित को देखते हुए सभी निर्णय लिए जाएंगे।

इंडिया गठबंधन से अलग होने के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि जब औपचारिक घोषणा हो जाएगी, तब वह इन सवालों का जवाब भी खुलकर देंगे। तब बताएंगे कि आखिर क्या कारण रहे और उनकी आगे की क्या सोच है और वह अपने लोगों के लिए क्या करना चाहते हैं। किसान आंदोलन पर रालोद प्रमुख ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है। किसानों के जो मुद्दे हैं, उन पर सुनवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+