UP News: सीएम योगी ने VIP कल्चर के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, गाड़ियों में प्रेशर हार्न को लेकर जारी किया यह आदेश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुसार वीआईपी कल्चर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब वाहन मालिक हूटर और प्रेशर हार्न मनमाने तरीके से नहीं खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, जो भी वाहनों की एसेसरीज की बिक्री करेगा, उसे खरीदारों का पूरा ब्योरा रखना होगा।
यूपी में वीआइपी कल्चर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में संयुक्त जांच अभियान तेज होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हूटर, प्रेशर हार्न, शीशों पर काली फिल्म मेट आवागमन में मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें निरंतर कार्रवाई कर रही हैं, किंतु मनमाने तरीके से वीआइपी दिखने वाले वाहनों की तादाद कम होने का नाम नहीं ले रही। इस कारण से वाहन एसेसरीज की दुकानों में धड़ल्ले से हूटर और प्रेशर हार्न लग रहे हैं।

दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि उन्होंने किसको हूटर बेचा, उनका आधार और पहचान पत्र अपने पास रखें। यदि दुकानदार यह विवरण नहीं दे पातेहै, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें UP News: योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने दिखाए तेवर, NEET मामले में राहुल गांधी पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications