Sawan shivratri 2024: गोरखपुर देवघर स्पेशल ट्रेन सावन में यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
Indian Railway Sawan Special Train New Update: रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक 32 फेरों के लिये किये जाने की सूचना पूर्व में जारी की गई थी। कुछ स्टेशनों पर 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।
05028 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चैरीचैरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.40 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.42 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे, सुल्तानगंज से 07.20 बजे, भागलपुर से 09.33 बजे, बरहट जं0 से 10.50 बजे तथा बंाका से 12.08 बजे छूटकर संशोधित समयानुसार देवघर 13.15 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: 11 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाये जायेेंगे कोच
वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2024 तक प्रतिदिन देवघर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बंाका से 15.02 बजे, बरहट से 15.25 बजे, भागलपुर से 16.15 बजे, सुल्तानगंज से 16.37 बजे, मुंगेर से 17.43 बजे, साहिबपुर कमाल से 17.59 बजे, बेगूसराय से 18.20 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, बछवारा से 19.47 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.17 बजे, देसरी से 20.40 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, छपरा से 23.15 बजे, एकमा से 23.44 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.20 बजे, मैरवा से 00.40 बजे, भटनी से 01.10 बजे, देवरिया सदर से 01.35 बजे तथा चैरीचैरा से 02.20 बजे छूटकर गोरखपुर 03.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे












Click it and Unblock the Notifications