Festival Special Train: आनन्द विहार टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Railway News Gorakhpur Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04062/04061 आनन्द विहार टर्मिनस-बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 06, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 03, 10 एवं 17 नवम्बर, 2024 दिन रविवार को तथा बरौनी से 07, 14, 21, 28 अक्टूबर, 04, 11 एवं 18 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
04062 आनन्द विहार टर्मिनस-बरौनी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 03, 10 एवं 17 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 10.48 बजे, टुण्डला से 12.15 बजे, इटावा से 13.22 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 15.25 बजे, लखनऊ से 17.50 बजे, सुल्तानपुर से 20.23 बजे, जौनपुर से 22.15 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.03 बजे, बलिया से 01.05 बजे, सुरेमनपुर से 01.40 बजे, छपरा से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 04.15 बजे छूटकर बरौनी 06.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway News: छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस के संचलन अवधि में हुआ विस्तार, देखें डिटेल
वापसी यात्रा में 04061 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07, 14, 21, 28 अक्टूबर, 04, 11 एवं 18 नवम्बर, 2024 प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 08.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 10.15 बजे, छपरा से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.02 बजे, बलिया से 13.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.05 बजे, जौनपुर से 17.15 बजे, सुल्तानपुर से 19.20 बजे, लखनऊ से 22.20 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 02.35 बजे, इटावा से 04.15 बजे, टुण्डला से 05.22 बजे तथा अलीगढ़ से 07.00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.10 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications