'मैं रवि किशन आज भी अपनी..' अपने 55वें जन्मदिन पर जानिए क्या बोले फिल्मस्टार व गोरखपुर के MP

MP Ravi Kishan Birthday News Gorakhpur Uttar Pradesh: भोजपुरी, बॉलीवुड से लेकर दक्षिण के फिल्मों में आपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले, अभिनेता से राजनेता बने फिल्मस्टार रवि किशन आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिस गोरखपुर की जनता ने उन्हें दोबारा सांसद बनाया है आज उन्ही के बीच वो खास अंदाज में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इस खास मौके पर Ravi Kishan से बातचीत की।

गोरखपुर की जनता के लिए कही यह बात सांसद रवि किशन ने कहा कि सबसे पहले तो मैं वन इंडिया हिंदी परिवार के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही अपने जन्मदिन पर गोरखपुर की जनता और अपने चाहनेवालों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

ravi Kishan
आज जो हूं जनता की बदौलत
सांसद रवि किशन ने कहा कि आज मैं जो भी जनता की बदौलत हूं। इन्ही लोगों के प्यार ने मुझे ' रवि किशन ' बना दिया। हमेशा आभारी रहूंगा।

गरीबों को सेवा के लिए हुआ मेरा जन्म
सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। गरीबों को सेवा के लिए ही मेरा जन्म हुआ है। मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करता रहूंगा।

पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर कही यह बात

सांसद रवि किशन ने इस अवसर पर कहा कि मैं भाग्यशाली हूं हो पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों लोगों का मार्गदर्शन मिला है। आप दोनों देश ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।

Gorakhpur News: DDU University ने ऑनलाइन काउंसलिंग की जारी की डेट, यह जरूरी काम करें पीजी प्रवेश आवेदक
भंडारे का किया आयोजन
सांसद रवि किशन ने जन्मदिन के अवसर गोरखपुर स्थित बुढ़िया माई, गोलघर काली मंदिर, रुस्तुमपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया।

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था।इसके बाद वह मुबई घर छोड़कर चले गए थे। कड़े संघर्षों के बाद मुकाम हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+