UP News: मां की दस साल पहले हो चुकी है मौत, घर पर अकेली बालिका को इस हाल में देख दादा के उड़े होश
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेरह वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटकता मिला। बालिका घर पर अकेली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला अरांव थाना क्षेत्र के मढैया गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के प्रवीन कुमार की बेटी नेहा (13) अपने वृद्ध दादा रामवीर सिंह के साथ रहती थी। बीते शुक्रवार को उसके दादा पास के ही गांव में हुई गमी के चलते किसी परिचित के यहां पर शोक व्यक्त करने गए थे। इसी बीच शाम करीब चार बजे नेहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरा में जाकर फंदा कस लिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गांव का ही कोई परिचित उसके घर पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर थाना अरांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बीती रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वहीं जिला अस्पताल में मौजूद मृत बालिका के रिश्तेदार घटना के बाबत अनभिज्ञता जताते दिखे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बालिका ने आत्महत्या की है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी छानबीन की जा रही है।
जिला अस्पताल में मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि मृतका नेहा की मां की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। पिता प्रवीन अहमदाबाद में किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि भाई अनुज भी दो साल से अपने पिता के पास रहता है।












Click it and Unblock the Notifications