UP News: संभल में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बम के धमाके से कई मकान नीचे गिरे, कई लोग घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिला के गुन्नौर तहसील में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोग घायल हो गए।

UP News: संभल में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही बम का धमाका होने लगा। बम के धमाके से कई मकान नीचे गिर गए। मलबे में दबसे से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगते ही वहां रखे बम धमाके करने लगे। बम के धमाके होने से कई मकान नीचे गिर गए।

मकान के नीचे गिरने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आग लगने के कारणों के बारे में पता कर रही है। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला ओवरब्रिज पर दुर्घटना के बाद एक तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि लोनावाला ओवरब्रिज पर तेल टैंकर में आग लगने से गाड़ी धू-धू कर जल रही है। गाड़ी देखते ही देखती आग का गोला बन गई।

यह भी पढ़ें- शवों से पटा शहर, दर्जनों सामूहिक कब्रगाह, यातना गृह... बूचा शहर का विनाश देखकर रोए राष्ट्रपति जेलेंस्की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+