UP News: INDIA गठबंधन में कौन होगा PM पद का चेहरा, शिवपाल ने दिया ये जवाब

Shivpal Yadav: उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने INDIA गठबंधन की बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है। शिवपाल का दावा है कि यह गठबंधन ही अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का काम करेगा।

शिवपाल यादव

मुजफ्फरनगर में शिवपाल यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन सीटों के बंटवारे पर काम कर रहा है और सीटों के बंटवारे पर फैसला होने में अभी समय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत की जायेगी।

यादव ने दावा किया, ''गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम पूरा करेगा।'' दरअसल सपा नेता की टिप्पणी 19 दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले आई है, जहां सीट-बंटवारे और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विपक्षी गठबंधन में शामिल होने वाली बहुजन समाज पार्टी के बारे में एक सवाल पर, शिवपाल यादव ने कहा कि बसपा नेतृत्व को पहले खुद को भाजपा से दूर रखना चाहिए और सत्तारूढ़ दल की बी-टीम के रूप में काम नहीं करना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि इंडिया ब्लॉक का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, शिवपाल यादव ने कहा कि गठबंधन में कई चेहरे हैं. "अभी भी हमारे पास समय है। यह कोई मुद्दा नहीं होगा।

गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों की मंगलवार को होने वाली बैठक में प्रमुख राज्यों में सीट-बंटवारे पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है. इसके साथ ही, कुछ नेता हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिली हार के बाद 31 दिसंबर से पहले समझौते और संयुक्त रणनीति को फिर से तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर भाजपा से लड़ने के लिए एक साथ आए विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं के सामने प्रमुख चुनौती सत्तारूढ़ दल के जवाब में एक वैकल्पिक साझा कार्यक्रम लाने की भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+