Lok Sabha Chunv: कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की सूची आज देर शाम हो सकती है जारी
Congress Candidate List News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोमवार दिए शाम 17 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।
सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की सूची आज फाइनल होगी। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सोमवार को सपा-कांग्रेस की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 17 सीटों के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं का परिचय कराया गया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं। बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाएंगे और कांग्रेस के सभी 17 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को जीत का भरोसा दिलाया।

543 लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा 80 यूपी में ही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने यहां 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में 1 और समाजवादी पार्टी के हिस्से 5 सीट आई थी। ऐसे में बीजेपी ने अब तक 51 तो सपा ने 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आइये देखते हैं उत्तर प्रदेश की किस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications