सड़क तो सरकार की है और हम लोगों के साथ... इमरान मसूद ने दिया चंद्रशेखर को जवाब
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी सरगर्मी तेज है। मुसलमानों को लेकर चंद्रशेखर ने बयान दिया था। इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं दोनों नेताओं ने क्या कहा-
चंद्रशेखर ने कही थी यह बात
उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा था कि जब कांवड यात्रा के लिए मार्ग बंद हो सकते हैं तो नमाज पढ़ने के लिए क्यों नहीं।

इमरान मसूद ने दिया जवाब
इस बयान पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि सड़कों पर नमाज अल्लाह को भी कबूल नहीं होती। वैसे भी सड़क सरकार की है और हम लोगों के साथ क्या हो रहा है यह सारी दुनिया जानती है। इमरान ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिंदुत्व के बयान को भी गलत ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़कों पर नमाज अदा करने को लेकर कई निर्देश दिए थे। जिसके बाद किसी भी अवसर पर सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गयी। इसे लेकर कुछ पार्टियों ने आपत्ति दिखाई थी। इसी में से एक थी चंद्रशेखर की भीम आर्मी पार्टी।












Click it and Unblock the Notifications