UP News: ओडिशा में बोले सीएम योगी, कहा-'पटनायक की सरकार नौकरशाहों से घिरी हुई, योजनाएं लागू नहीं होने देती'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा के खोरधा एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब डबल इंजन की सरकार होती है तो गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कितना लाभ मिलता है। आज इसका लाभ उत्तर प्रदेश जैसे राज्य ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से पीएम मोदी मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं और अगले 5 वर्षों तक करवाएंगे। लेकिन ओडिशा में यहां की सरकार नौकरशाहों से ऐसे घिरी हुई है कि वे मुफ्त राशन की सुविधा को भी अपने नाम से भुनाने का काम करती है। नवीन पटनायक की सरकार यहां पर आयुष्मान योजना लागू नहीं होने देना चाहती है। हर घर में शौचालय का निर्माण, उज्जवला का कनेक्शन। पीएम मोदी ने सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ इन योजनाओं को लागू करने का काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को लेकर जब डबल इंजन की सरकार होती है तो कितना लाभ मिलता है। ऐसी सुविधा उत्तर प्रदेश जैसे राज्य लेते हैं। देश के 80 करोड लोगों को फ्री में राशन की सुविधा पीएम मोदी पिछले 4 वर्ष से उपलब्ध करवा रहे हैं। अगले 5 वर्ष तक उपलब्ध कराएंगे। लेकिन ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार नौकरशाहों से ऐसी घिरी हुई है कि वहां फ्री में राशन की सुविधा को भी अपने नाम से बुलाने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के 60 करोड लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा प्रतिवर्ष उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन नवीन पटनायक की सरकार यहां पर आयुष्मान भारत लागू नहीं होने देना चाहती है। किसानों के लिए किसान सम्मन निधि, हर घर में शौचालय का निर्माण, घर-घर में उज्ज्वला योजना के कनेक्शन और 4 करोड लोगों के सिर को ढकने के लिए पीएम आवास योजना देश में बिना भेदभाव के मिली है। मोदी ने पिछले दस वर्ष में जो दिया है। इसमें किसी का चेहरा नहीं, जाति नहीं, मजहब नहीं, मत नहीं, क्षेत्र नहीं, भाषा नहीं। पूरे देश के अंदर सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ इन योजनाओं को लागू करने का काम किया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओडिशा में लोकसभा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications