UP News: किसानों को लेकर बोले सीएम योगी, कहा-'62 वर्ष के बाद हर तबके के जीवन में व्यापक परिवर्तन'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद 2014 में पहली बार अन्नदाता किस देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बना है। मृदा हेल्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि तक अनेक योजनाओं के जरिए किसानों के जीवन में परिवर्तन कर उनकी आमदनी को कई गुना बनाने की दिशा में जो प्रयास आरंभ हुए। आज उनके परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 62 वर्ष के बाद पहली बार यह अवसर आया है। जब देश के किसी राजनेता ने अपने कार्यों के बल पर प्रत्येक तबके के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया। लोकप्रियता के आधार पर लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

उन्होंने कहा कि मां गंगा की यशस्वी पुत्र नरेंद्र मोदी ने अपने कार्य के माध्यम से भारत को दुनिया के अंदर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में एक बार फिर हमने भारत का दर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ते हुए कार्य कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि हमने बदलते हुए काशी को देखा है। काशी नए कलेवर और नई काया के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रही है। नई काशी पूरे देश-दुनिया को आकर्षित कर रही है। 10 वर्ष में नई काशी के कायाकल्प के लिए नए सिर्फ हजारों करोड़ रुपए लगे हैं। बल्कि दुनिया ने काशी को नए रूप में बदलते हुए देखा है।
सम्मेलन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अनिल राजभर, जयवीर सिंह, रविंद्र जयसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, बलदेव सिंह औलख सहित अनेक लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications