UP News: सीएम योगी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर आर्थिक उन्नयन के आधार स्तंभ सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नए भारत के आर्थिक उन्नयन के आधार स्तंभ सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं ! आप सभी के उत्कृष्ट कौशल, निष्काम सेवा और प्रतिबद्धता से भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।'

आपको बता दें कि राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस जिसे सीए दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1949 में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की स्थापना के सम्मान में जुलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव है।
यह दिन भारत में लेखा और वित्त समुदाय के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। क्योंकि यह आर्थिक और वित्तीय परिस्थितियों और तंत्र को आकार देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारत में लेखा और वित्तीय लेखा परीक्षा के लिए विशेष लाइसेंसिंग और विनियामक प्राधिकरण ICAI अपने 76वें वर्ष का जश्न मना रहा है। यह भारत के सबसे पुराने और सम्मानित वित्तीय और लेखा संगठन के प्रतिष्ठित पदों में से एक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर आर्थिक उन्नयन के आधार स्तंभ सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications