Ground Report: सीएम सिटी गोरखपुर के दुकानदारों ने कहा- ' नाम पता लिखने में हर्ज ही क्या है..'

Gorakhpur Shopkeeper Recation on CM Yogi Hotel Order: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को होटल, रेस्तरां, ढाबा सहित अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर कई आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सीएम सिटी गोरखपुर के दुकानदारों से खास बातचीत की। दुकानदारों ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

नाम पता लिखने में हर्ज ही क्या है
गोरखपुर शहर के अंबेडकर चौक पर राजेंद्र कुमार का रेस्तरां है। पिछले कई वर्षो से वह यहां दुकान लगाते हैं। वह कहते हैं कि योगी सरकार ने जो निर्देश दिया है वह बहुत अच्छा है। यह दुकानदारों के लिए अच्छी बात है। दुकान किसी भी चीज का हो उस पर नाम पता होना चाहिए। इसमें हर्ज ही क्या है।

योगी जी हमारे शुभचिंतक हैं
अंबेडकर चौक पर ही अपना रेस्टोरेंट चलाने वाले अनिल कुमार ने कहा कि योगी जी हमारे शुभचिंतक हैं। जो करते हैं भलाई के लिए करते हैं। यह निर्देश पूरी तरह उचित है।

gorakhpur

इस नियम से लोगों का भय खत्म होगा
इंदिरा बाल विहार तिराहे पर दुकान लगाने वाले सुशील दुबे कहते हैं कि योगी सरकार ने जो नई गाइडलाइन दी है वह बहुत सही है। इस नियम से लोगों का भय खत्म होगा।

Recommended Video

    होटल, रेस्तरां को लेकर आए नए निर्देश पर जानिए क्या है सीएम सिटी गोरखपुर के लोगों की प्रतिक्रिया

    सभी दुकानदारों को इसका अनुसरण करना चाहिए
    दुकानदार रोहित सिंह कहते हैं कि योगी सरकार ने जो निर्देश जारी किया है वह सही है। सभी दुकानदारों को इसका अनुसरण करना चाहिए।

    बहुत लोग नाम और धर्म छुपाकर गलत काम कर रहे हैं

    इंदिरा बाल विहार पर ही तीस वर्षों से दुकान लगाने वाले नवीन सिंह कहते हैं कि योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है। बहुत लोग नाम और धर्म छुपाकर गलत काम कर रहे हैं इसलिए यह जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+