UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली ऊर्जा विभाग की बैठक, अफसरों को जारी किये महत्त्वपूर्ण निर्देश
UP News: शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की तरफ से प्रस्तुत किये गये प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। सीएम योगी ने कहा कि बिजली का बिल समय से जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने का काम करना बेहद जरूरी है।
सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार लोग मोबाइल का बिल सही समय पर जमा करते हैं, उसी तरह बिजली का बिल भी तय समय पर जमा कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए विभाग एक मजबूत मैकेनिज्म तैयार करे। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर विशेष जोर दिया और कहा कि जनता को इसके लिए तैयार किया जाए। स्मार्ट मीटर आज की जरूरत है।

यह भी पढ़ें UP News: आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने साझा किया भावपूर्ण शोक संदेश












Click it and Unblock the Notifications