UP News: आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने साझा किया भावपूर्ण शोक संदेश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मिडिया मंच एक्स पर लिखा कि काशी के प्रकांड विद्वान एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, वेदमूर्ति, आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का गोलोकगमन अध्यात्म व साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है।
सीएम योगी ने आगे लिखा की संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति की सेवा हेतु वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके शिष्यों और अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।

ज्ञात हो की आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित 86 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी थी। आचार्य दीक्षित की देश के वरिष्ठ विद्वानों में होती थी। मूल रूप से लक्ष्मीकांत दीक्षित महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले थे, किंतु कई पीढ़ियों से उनका परिवार काशी में निवास कर रहा है। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी बहुत से धार्मिक अनुष्ठान करावाये था. लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में पारंगत और वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन, 16 आईपीएस अफसरों का किया तबादला












Click it and Unblock the Notifications