UP News: जिन स्थलों को मिलेगा सबसे ज्यादा वोट, वहां विकसित होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
Uttar Pradesh News: पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के "देखो अपना देश- पीपल्स चॉइस 2024" को उत्तर प्रदेश पर्यटन महाअभियान के रूप में चला रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या से इसका शुभारंभ किया। 25 नवंबर 2024 तक चलने वाले इस कैंपेन में जनसामान्य से लेकर जनप्रतिनिधि और अफसर सहित अन्य लोग राज्य में स्थित अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट देंगे। साथ ही, सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। बीते वर्ष 2023 में यहां 48 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। यानी जितनी यहां की आबादी है उससे लगभग दोगुना पर्यटकों की संख्या। आंकड़े बताते हैं कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की यह धरती देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करती है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में यह उपलब्धि हासिल करने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए पर्यटन स्थलों, सड़क के किनारे होटल, ढाबे, वैवाहिक स्थलों आदि में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के कैंपेन "देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस 2024" को उत्तर प्रदेश सरकार महाअभियान के रूप में चला रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत आदि सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के सबंध में आम लोगों की राय जानना है। ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।
महाभियान के तहत 25 नवंबर तक विद्यार्थी, युवा पर्यटन क्लब के सदस्य, शिक्षक, अधिकारी गण, सभी जनप्रतिनिधि सहित अन्य सभी लोग क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर फॉर्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बताएंगे। इसके साथ ही हाल में कहां घूमे हैं, कहां घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। क्यूआर के अलावा सीधे https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf2E3p3XuVhzTRCyVmcqW04QU9V5aXA2D6TnvuTqk5mNsVU3w/viewform पर फार्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बता सकते हैं।
प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां सेल्फी लेकर क्यूआर कोड के माध्यम से फोटो और रील्स अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देशित किया गया है। इस अभियान में इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है, जो अधिक से अधिक योगदान देकर इस महाभियान को सफल बनाएंगे।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications