UP News: आकाश आनंद के ससुर पर BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया निष्कासित

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने यह कदम गुटबाजी और पार्टी के हितों के खिलाफ गतिविधियों के आरोपों के बीच उठाया है। राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ.अशोक सिद्धार्थ की बेटी से आकाश आनंद की शादी हुई है।

राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ का बीएसपी से गहरा नाता है। उनके (अशोक सिद्धार्थ) पिता पार्टी के संस्थापक कांशीराम के सहयोगी रहे हैं। इस बारे में खुद मायावती ने जानकारी दी है। मायावती ने अपने X पर लिखा, 'बीएसपी की ओर से खासकर दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

BSP supremo Mayawati

इतना ही नहीं, मायावती ने आगे बताया कि पूर्व सांसद व श्री नितिन सिंह, ज़िला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है। मायावती के इस निर्णय को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

कौन हैं अशोक सिद्धार्थ?
अशोक सिद्धार्थ, मायावती के समधी है और पार्टी के ऐसे लो प्रोफाइल नेता हैं जो पार्टी में पर्दे के पीछे रहकर काम करते थे। उनकी गिनती मायावती के बेहद करीबी नेताओं में होती थी। पार्टी से नजदीकी होने के कारण उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री ली। मायावती ने उन्हें पहले एमएलसी बनाया। इसके बाद वर्ष 2016 में राज्यसभा भेजा। वे वर्ष 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

अशोक सिद्धार्थ दलित समुदाय से आते हैं। उनकी पत्नी मायावती शासनकाल के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। पेशे से अशोक सिद्धार्थ डॉक्टर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज से उन्होंने नेत्र रोग में डिप्लोमा किया है। डॉ. अशोक ने अपनी बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी दो साल पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+