बीजेपी नई लिस्ट: वरुण गांधी की जगह जितिन, मेरठ से अरुण गोविल और राय बरेली से नूपुर शर्मा पर भी मंथन

UP News: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी पार्टियों अपनी पूरी तैयारी में लग चुकी हैं। सभी अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं। इसी क्रम में बीजेपी आज लोक सभा प्रत्याशियों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर सकती है। इस सूची में कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही कई सीटों पर नए दावेदार भी आ सकते है।

सूत्रों के मुताबिक, वरुण गांधी की जगह जितिन, मेरठ से अरुण गोविल और राय बरेली से नूपुर शर्मा पर भी मंथन हो रहा है। इस पर मुहर भी लग सकती है। इसके साथ ही पार्टी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवारों का भी ऐलान करेगी । उत्तर प्रदेश में 24 सीटों पर भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। पहली सूची में बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

bjp list

जानकारी के मुताबिक, दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही कई बड़े नामों का टिकट कट सकता है। दावा किया जा रहा है कि बाराबंकी लोकसभा सीट पर उपेन्द्र रावत की जगह कोई नया चेहरा उतारा जा सकता है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को उसकी पुरानी सीटें मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें ही दी जाएंगी. चर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट पर सूत्रों ने दावा किया है कि बृज भूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे करण भूषण सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, मेरठ सीट पर रामायण एक्टर अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल को टिकट दिया जा सकता है। गाजियाबाद सीट से मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ-साथ अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा इलाहाबाद सीट पर पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नदी का नाम भी चर्चा में है, जहां इस बार रीता बहुगुणा जोशी को टिकट मिलने की संभावना नहीं है. इसी तरह ग़ाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे बेटे अनुभव सिन्हा के नाम पर भी चर्चा है।

एक अन्य महत्वपूर्ण सीट पर मौजूदा सांसद मेनका गांधी का टिकट कटने की संभावना है और सुल्तानपुर से सपा विधायक मनोज पांडे के नाम पर चर्चा चल रही है. देवरिया सीट से जोर आजमाइश कर रहे मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा मौका मिल सकता है. इसी तरह बलिया से नीरज शेखर या आनंद स्वरूप शुक्ल के नाम पर विचार किया गया है. कानपुर सीट से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और सतीश महाना के नाम पर चर्चा चल रही है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लोक गायिका मालिनी अवस्थी के नाम भी चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+