UP News: आजम खान को बड़ा झटका, ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल सील, शिक्षा विभाग को सौंपा

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। रामपुर प्रशासन ने बड़ा झटका देते हुए आजम खान के मुहम्मद जौहर अली ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है।

रामपुर पब्लिक स्कूल को शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। रामपुर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की है। आजम खान की दोनों संपत्ति को प्रशासन ने सील कर दिया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) लालता प्रसाद शाक्य और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संसार सिंह की मौजूदगी में यह एक्शन लिया गया।

UP News: आजम खान को झटका, रामपुर पब्लिक स्कूल सील

मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाली इमारत को खाली करने का नोटिस जारी किया था

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों संपत्ति को सील कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को सौंप दिया है। भवन खाली करने का नोटिस 2 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने रामपुर में आजम खान के मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के कब्जे वाली इमारत को खाली करने का नोटिस जारी किया था।

पट्टा समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए भूमि का स्वामित्व रद्द कर दिया

इससे पहले 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को दी गई 41000 वर्ग फुट से अधिक भूमि के पट्टे के स्वामित्व को पुनः प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने इस जमीन को राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। सरकार ने पट्टा समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए एक समिति की रिपोर्ट के आधार पर भूमि का स्वामित्व रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्या है ये रामपुर कारतूस कांड? जिसमें 13 साल बाद PAC और Police के 20 जवानों को हुई सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+