Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और जुमे की नमाज को लेकर यूपी में अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Mahashivratri News Uttar Pradesh: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। कहीं कोई घटना ना हो इसे लेकर यूपी में अलर्ट है।
सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के दिन शुक्रवार भी है। इसलिए इसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी करवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में जितने भी धार्मिक स्थल हैं उसकी पवित्रता के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, इसके लिए पोस्टर पार्टियां समय से रवाना कर दी गई थीं।

सभी शिवालय और महत्वपूर्ण घाट साथ ही प्रयागराज में माघ मेले का आखिरी स्नान है, इसको लेकर सभी जगहों पर पूरी तैयारी की गई है। अतिरिक्त फोर्स लगा दिया गया है। साथ ही जल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। फ्लड कंपनियां भी लगा दी गई है। इसके अलावा घाट पर फिसलन ना हो, ट्रैफिक जाम ना हो, बच्चियों व महिलाओं के साथ कोई घटना ना घटे इस सब चीजों को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
Mahashivratri 2024: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, शिवालयों में हर हर महादेव की हो रही जय घोष
महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 241 कंपनी पुलिस बल उपलब्ध करा दिया है। इसमें 230 कंपनी पीएसी, तीन कंपनी एसडीआरएफ और आठ कंपनी सीएपीएफ शामिल है, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के मंगलमय व सुखमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications