Mahashivratri 2024: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, शिवालयों में हर हर महादेव की हो रही जय घोष
Mahashivratri News Gorakhpur: महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। गोरखपुर के शिवालियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार भर से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जा रहा है। हर हर महादेव के जय घोष से पूरा वातावरण गूंज रहा है। शिव भक्तों का उत्साह देखने योग्य है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आज गोरखपुर पहुंचेंगे।
गोरखपुर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सभी शिवालियों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया गया है। फूलों और रंगों से हुई सजावट लोगों का मन मोह रही है। शिव भक्तों की लंबी कतार भर से ही देखने को मिल रही है। महादेव झारखंडी, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर गोरखनाथ मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करने के लिए कतार में लगे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया है। जहां पर भारी संख्या में दुकाने सजी हुई है।मंदिरों पर नगर निगम के कर्मचारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच या पर्व मनाया जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर गोरक्षनगरी आएंगे सीएम योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आएंगे। वह आठ मार्च को धुरियापार में कंप्रेस्ड बॉयो नेचुरल गैस प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही 220 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वर नाथ मंदिर राजघाट में परिक्रमा पथ तैयार हो चुका है।
Recommended Video
गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर, समय माता मंदिर तुर्कमानपुर, बगहा बाबा मंदिर रुस्तमपुर, शिव मंदिर, छोटे काजीपुर, शिव मंदिर धर्मशाला, शिव मंदिर सूर्यकुंड धाम, शिव मंदिर जटाशंकर, गोपाल मंदिर मोहद्दीपुर, मुंजेश्वर नाथ मंदिर भौवापार, शिव मंदिर भरवलिया, हनुमान मंदिर बेतियाहाता, शिव मंदिर शिवपुरी, नर्वदेश्वरनाथ मंदिर टीडीएम तिराहा, शिव मंदिर बड़े काजीपुर, नागेश्वरपुरम पादरी बाजार स्थित शिव मंदिर,विष्णु मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है।












Click it and Unblock the Notifications