UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन, 11अप्रैल तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें पूरी डिटेल
Agra Lucknow Expressway News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने वालों के लिए जरुरी खबर है। इस एक्सप्रेस वे पर 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रुट डायवर्जन रहेगा। दरअसल एयरफोर्स के फाइटर प्लेन का रिहर्सल और प्रदर्शन होगा।
एयरफोर्स के फाइटर प्लेन जिसमें सुखोई, जगुआर और मिराज-17 समेत अन्य लड़ाकू विमान लैंडिंग करेंगे। इसके चलते 2 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक बांगरमऊ उन्नाव की हवाई पट्टी के साढ़े तीन किलोमीटर तक के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

यूपीडा के अधिकारियों की माने तो 6 और 7 अप्रैल को किसी भी वाहन को एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ की सीमा में जाने की एंट्री नहीं मिलेगी। रिहर्सल और प्रदर्शन के मद्देनजर हवाई पट्टी वाले क्षेत्र को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं 6 अप्रैल को रिहर्सल से पहले यानी 5 अप्रैल तक हवाई पट्टी के एरिया को पानी से सफाई करने के साथ ही सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पोस्ट कर लिखा भारतीय वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन से गरज उठेगा आसमान। सात साल बाद एक बार फिर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर सैन्य लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की होगी रिहर्सल। यह रिहर्सल 'नए भारत' की बढ़ती सैन्य क्षमता का प्रतीक है।
इन लड़ाकू विमानों हवाई पट्टी पर उतारने के पीछे कारण आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग का अभ्यास बताया जा रहा है। वहीं ऐसा तीसरी बार होने जा रहा है जब इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान अभ्यास करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications