UP News: ADG स्तर के 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर के कमिश्नर हटाए गए
योगी सरकार ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर जोगदंड को हटा दिया है।
IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार को एक साथ 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर को भी हटा दिया है। वहीं जोगदंड को इस साल के अंत में 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति से महज 72 दिन पहले कानपुर सीपी के पद से स्थानांतरित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने शनिवार को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), महानिरीक्षक (आईजी) और डिप्टी आईजी रैंक के नौ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए लोगों में कानपुर के पुलिस आयुक्त और आगरा जोन के अतिरिक्त महानिदेशक भी शामिल हैं।
राजीव कृष्णा की जगह महिला आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ को लिया गया है। जोगदंड को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090 का एडीजी बनाकर भेजा गया है जबकि उनकी जगह डॉ. आरके स्वर्णकार को भेजा गया है, जो पहले एडीजी यूपी पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात थे।
राजीव कृष्ण, जिन्हें लखनऊ में एडीजी सतर्कता प्रतिष्ठान के पद पर स्थानांतरित किया गया है, उनकी जगह महिला आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ को नियुक्त किया गया है, जो पहले एडीजी ट्रैफिक थीं और उनके पास एडीजी 1090 का अतिरिक्त प्रभार भी था। एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा और एडीजी तकनीकी सेवा मोहित अग्रवाल ने अपना स्थान बदल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications