UP MLC Election: 27 सीटों के लिए SP लगा रही जोर, जानिए BJP की क्या है खास रणनीति
लखनऊ, 2 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनाव को लेकर एक दूसरे को शह और मात देने का सिलसिला जारी है। एमएलसी के चुनाव में बीजेपी ने 9 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं जबकि बाकी बची 27 सीटों के लिए दोनों पार्टियों में जोरआजमाइश चल रही है। एक तरफ जहां सपा इन सीटों को जीतने का भरसक प्रयास कर विधान परिषद में अपने आंकड़े दुरुस्त करना चाहती है वहीं बीजेपी ने सपा के हथियार से ही सपा को हराने का प्लान तैयार कर लिया है। बीजेपी ने चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए सपा के छह बागियों को MLC का टिकट पकड़ाया है।

MLC चुनाव में सपा ने झोंकी पूरी ताकत
सपा ने इस चुनाव के लिए स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव ने पूरी ताकत झोंक दी है। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल राज्य के दौरे पर गए हैं। जहां वह स्थानीय स्तर पर अपने किलों को ठीक कर रहे हैं और पार्टी के उम्मीदवारों को पार्टी की रणनीति बता रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में 36 एमएलसी सीटों के चुनाव से पहले ही बीजेपी नौ सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और उसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं. ऐसे में अब सपा की उम्मीद बाकी 27 सीटों पर टिकी है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष 10 दिवसीय दौरे पर
राज्य में विधानसभा की 27 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है और इसके लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल चुनावी जिलों में समीकरण निकालने के लिए 10 दिवसीय दौरे पर हैं। जहां पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर रणनीति पर अमल किया जा रहा है। दरअसल, सपा का पूरा फोकस बाकी 27 सीटों पर है, क्योंकि बीजेपी पहले ही नौ सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है। 100 सीटों वाली विधान परिषद में फिलहाल सपा के पास 17 सीटें हैं और उसके 12 एमएलसी का कार्यकाल 6 जुलाई तक खत्म हो जाएगा। इसलिए इन 27 सीटों में से सपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है।

कई उम्मीदवारों को पार्टी से बाहर कर चुके हैं
सपा ने एमएलसी चुनाव जीतने की जिम्मेदारी अपने-अपने जिलों के उन विधायकों को सौंपी है जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं। वहीं, इसकी जिम्मेदारी स्थानीय और प्रभावशाली नेताओं को सौंपी गई है. वहीं पार्टी ने बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया और गाजीपुर में नामांकन के बाद नामांकन वापस लेने वाले एमएलसी उम्मीदवार भोलानाथ शुक्ला को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, पार्टी ने शुक्ला के साथ-साथ पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा ने सपा के कई बागी नेताओं को उतारा
बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत इस बार एमएलसी चुनाव में पूर्व में समाजवादी पार्टी छोड़ चुके विधान परिषद के सदस्यों को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने उन नेताओं को ज्यादा टिकट दिए हैं। जो विधान परिषद में सपा के सदस्य थे। लेकिन राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने छह सपा के बागियों को फिर एमएलसी का टिकट दिया है। बीजेपी को उम्मीद है कि सपा के इन बागियों के सहारे इस बार वह कई सीटों पर अपना परचम लहराने में कामयाब होगी।












Click it and Unblock the Notifications