यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे पर बलिया में हमला

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर बलिया में हमला हुआ है। अरविंद पर हमला रसड़ा के पश्चिमी रेलवे गेट इलाके में हुआ है। अरविंद पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमलावर बाइक से आए थे और फरार हो गए। मंत्री के बेटे पर हमला की सूचना पर रसड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू की। अरविंद को हमले में हुए नुकसान का जानकारी नहीं मिल पाई है।

up minister om prakash rajbhar son arvind rajbhar attacked in ballia

पुलिस के मुताबिक, हमलावर चार थे और दो मोटरसाइकिलों पर सवाल होकर आए थे। सभी हमलावर शराब के नशे में थे। अरविंद राजभर भी पिता की तरह राजनीति में हैं। वो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुख्य महासचिव हैं। अरविंद के पिता उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। उनका राजभर समाज में अच्छा प्रभाव माना जाता है। अपने बयाने के लिए भी ओमप्रकाश राजभर चर्चा में बने रहते हैं। वो कई मौकों पर भाजपा पर भी हमलावर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+