वीडियो: अपने ऑफिस में मुलायम-आजम की तस्वीर देख भड़के योगी के मंत्री
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया।
लखनऊ। यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा विभागों के बंटवारे के बाद अपने कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों के पर भड़क उठे। उनकी नाराजगी ऑफिस में लगी एक तस्वीर को लेकर थी। ये तस्वीर मुलायम सिंह यादव और आजम खान की थी। मोहसिन रजा ने तुरंत ही अधिकारियों से पूछा कि आखिर ये तस्वीर यहां क्यों लगी है?

जब अधिकारियों पर भड़के मोहसिन रजा...
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद बुधवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। यूपी सरकार के मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद गुरुवार को ज्यादातर मंत्री अपने कार्यालय पहुंचे। इसी कड़ी में यूपी सरकार में राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी अपने कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी नजर ऑफिस में लगी एक तस्वीर पर पड़ी। ये तस्वीर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान की थी।
मोहसिन रजा ने जैसे ही इस तस्वीर को देखा वो भड़क उठे। वहां मौजूद अधिकारियों से उन्होंने पूछा कि आपको पता है सरकार किसकी है, ये तस्वीरें क्यों लगी हैं यहां पर। उन्होंने आगे कहा कि आखिर हटाने का आदेश क्या आएगा, आखिर सरकार किसकी है? अधिकारियों से उन्होंने कहा कि आप ये बताइये न सरकार किसकी है? बता दें कि मोहसिन रजा यूपी सरकार में राज्य मंत्री हैं और उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications