UP News: श्रद्धालुओं को योगी सरकार देगी यह निःशुल्क सुविधा, जानिए किसे और कहां मिलेगी खास राहत?

Mahakumbh 2025 Latest News In Hindi Uttar Pradesh: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ-2025 मेला में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। मेला के दौरान श्रद्धालुओं को मुख्य स्नान पर्वों पर मेला क्षेत्र में पहुंचाने और वापस लाने के लिए "0" मूल्य टिकट शटल बसों का संचालन किया जाएगा। यह सेवा श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और नि:शुल्क बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा शटल बसों की व्यवस्था के तहत 350 बसों का संचालन किया जाएगा, जो प्रयागराज नगर क्षेत्र और मेला क्षेत्र के आसपास विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में लाने और वापस ले जाने का काम करेंगी।

महाकुम्भ-2025 के दौरान विभिन्न प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इन तिथियों पर शटल बसों की व्यवस्था और परिवहन सेवा सुनिश्चित की जाएगी।

cm

UP News: परिषदीय विद्यालयों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए योगी सरकार का सोशल ऑडिट एक्शन प्लान तैयार
*प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां जानें*

1. पौष पूर्णिमा - 13 जनवरी 2025 (सोमवार)

2. मकर संक्रांति (शाही स्नान) - 14 जनवरी 2025 (मंगलवार)

3. मौनी अमावस्या (शाही स्नान) - 29 जनवरी 2025 (बुधवार)

4. बसन्त पंचमी (शाही स्नान) - 3 फरवरी 2025 (शुक्रवार)

5. माधी पूर्णिमा - 12 फरवरी 2025 (रविवार)

6. महा शिवरात्रि - 26 फरवरी 2025 (रविवार)

इन पर्वों के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इन तिथियों पर शटल बसों का संचालन एक दिन पूर्व से लेकर एक दिन बाद तक, कुल 18 दिनों तक किया जाएगा।

"0" मूल्य टिकट व्यवस्था:

महाकुम्भ-2025 मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बसों में "0" मूल्य टिकट की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था मेला क्षेत्र में आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं को नि:शुल्क परिवहन सेवा प्रदान करेगी। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के यातायात शुल्क से मुक्ति दिलाना है, ताकि वे आसानी से मेला क्षेत्र में पहुंच सकें और बिना किसी चिंता के धार्मिक कर्तव्यों को निभा सकें।

7000 बसों का संचालन:

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा मेला क्षेत्र में आने-जाने के लिए 7000 बसों की कार्ययोजना बनाई गई है। इनमें से 350 शटल बसें केवल प्रयागराज नगर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण सेवा के रूप में अन्य 7000 बसें विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक लाने का कार्य करेंगी।

समन्वय और कार्यवाही:

महाकुम्भ-2025 के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने समन्वय स्थापित करने और कार्यवाही को सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। "0" मूल्य टिकट की व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाहियां पूरी की जाएंगी और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। परिवहन निगम यह सुनिश्चित करेगा कि शटल बसों की सेवा समय पर और व्यवस्थित रूप से चल सके, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+