PM Awas Yojna: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास, सरकार इन्हें दे रही प्राथमिकता, यह हुआ बदलाव
Pradhanmantri Awas Yojana Latest News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके के लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किया है। आवेदन से पहले यह आपके लिए जानना जरूरी है। तो आइए जानते है अब सरकार आवास के लिए किन्हें प्राथमिकता देगी।
यह हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कुछ बदलाव हुआ है। इस नए बदलाव के तहत अब सिर्फ महिला मुखिया को ही प्राथमिकता दी जाएगी। यानी अगर किसी घर का मुखिया पुरुष है। तो उसे योजना के तहत तबतक लाभ नहीं मिलेगा, जब तक कि वह किसी महिला का नाम मुखिया के तौर पर नहीं जुड़वाता। इस नए बदलाव से महिलाओं को और मजबूती मिलेगी।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
सरकार उन्हें इस योजना का लाभ नहीं देगी जिनके पास पहले से पक्के मकान है। जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ज्यादा खेती करने वाले किसानों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसी भी तरह का फ्रॉड करने वालो पर सख्त कारवाई की जाएगी।
Delhi Women News: मनचलों की खैर नहीं, UP के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर दिल्ली में एंटी इव टीजिंग स्क्वाड
अब तक मोदी सरकार लगभग 1 करोड़ लोगों को आवास दे चुकी है। अभी कई लाख आवास सरकार द्वारा आवंटित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications