Delhi Women News: मनचलों की खैर नहीं, UP के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर दिल्ली में एंटी इव टीजिंग स्क्वाड

Delhi Women News: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेखा गुप्ता सरकार बड़ा कदम उठाने वाली हैं। अब यहां भी यूपी की तर्ज पर 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड' बनाया जाएगा। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हमेशा से बहुत बड़ा मुद्दा रहा है जिसका समाधान सरकार ने कर लिया है।

यूपी की रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर दिल्ली में भी एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड बनेगा। दिल्ली में नई सरकार के गठन होने के बाद से लगातार बड़े- बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। चाहे यमुना की सफाई का मुद्दा हो,नालों और सीवर का मामला हो, 'महिला सम्मान योजना' की बात हो या अब दिल्ली की महिलाओं के लिए 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड'हो सीएम रेखा गुप्ता लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही हैं।

Eve-teasing squad

दिल्ली में एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड'

राजधानी दिल्ली में भी योगी मॉडल एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड' का प्रयोग किया जाएगा। बता दे कि दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा इलाके में हमेशा एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस सक्रिय रहती है। जिसके वजह से महिलाएं खुद को सुरक्षीत महसूस करती हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। जिसमे बताया गया है कि इस स्क्वाड का नाम "शिष्टाचार स्क्वाड" होगा। इसके तहत दिल्ली के हर जिले में 2 स्क्वाड तैनात होंगे। इसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड के हेड होंगे। इसके हर स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और 8 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल होंगे, जिनमें 4 महिला पुलिसकर्मी भी होंगी

यूपी की एंटी रोमियो स्क्वाड क्या है?

उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने वर्ष 2018 में एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया था। राज्य में "भय मुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया था। इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्कूल, कालेज, शहर के मुख्य बाजारों, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं, महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना था। साथ ही महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगना था।

गठन के शुरुआती दौर में यह दल काफी सक्रिय था। लोगों के तरफ से इसकी काफी प्रशंसा की जा रही थी। इस स्क्वाड के तहत हर थाने में विशेष दस्ते बनाए गए। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वाड में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। इस स्क्वाड का काम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों को पकड़ना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना था।

राजधानी दिल्ली में भी अब इसी के आधार पर इस विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। इससे दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध में कमी आएगी। पुलिस विज्ञाप्ति के अनुसार एक विशेष नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसके तहत महिलाएं तुरंत शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। सरकार के इस फैसले से महिलाओं और लड़कियों पर बुरी नजर डालने वाले मनचलों की अब खैर नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+