Light Metro: अब छोटे शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो! UP के इन 5 शहरों को तोहफा, जानें कब शुरू होगी सेवा?
Light Metro: उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में 3123 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि का बड़ा हिस्सा कानपुर और आगरा की मेट्रो परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को भी गति मिलेगी।
इसके अलावा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और मेरठ में लाइट मेट्रो चलाने की दिशा में भी काम शुरू किया जाएगा। बजट में मिले फंड का एक हिस्सा इन शहरों में प्रस्तावित लाइट मेट्रो परियोजनाओं के प्रारंभिक कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

लाइट मेट्रो के संचालन का प्रस्ताव तैयार
उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ में पहले चरण की सफलता के बाद कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल सेवा का विस्तार कर रही है। वाराणसी में रोप-वे परियोजना भी शुरू की गई है। इसके अलावा, योगी सरकार ने प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और मेरठ में लाइट मेट्रो के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है।
गोरखपुर में लाइट मेट्रो के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। वहीं, झांसी और मेरठ के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इन शहरों में लाइट मेट्रो के निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
लाइट मेट्रो परियोजना के तहत छोटे शहरों में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित की जाएगी। इससे शहरों में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लोग सस्ते व सुगम यातायात का लाभ उठा सकेंगे। खासकर तीर्थस्थलों जैसे वाराणसी और प्रयागराज में मेट्रो सेवा पर्यटकों के लिए भी सुविधाजनक होगी।
सरकार की योजना है कि लाइट मेट्रो के जरिए छोटे और मध्यम शहरों को भी बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। इससे न केवल यात्रा में आसानी होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और ईंधन की बचत होगी।
काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद
केंद्र सरकार से मिले बजट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही इन परियोजनाओं के शुरुआती कामों में तेजी लाएगी। खासकर, कानपुर और आगरा में पहले से संचालित मेट्रो के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और मेरठ के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications