Job In UP: उत्तर प्रदेश के इस जिले में युवाओं को मिलने जा रही नौकरी, करना होगा यह काम
Rojgar Mela In Amethi Uttar Pradesh News: रोजगार का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है। युवाओं को कई बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा?
Job In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश नगर निकायों में होगी जल्द बंपर भर्ती, इन पदों पर होगी नियुक्ति, देखें डिटेल
अमेठी में रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक परिसर में 27 दिसंबर को किया जाएगा। इस रोजगार मेले में अलग अलग शहरों की कंपनी प्रतिभाग करेंगी और युवाओं का चयन उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी कंपनी अपनी अलग-अलग पदों की वैकेंसी लेकर उपस्थित होगी इन कंपनियों में हेल्थ इलेक्ट्रॉनिक हर्बल ऑटो पार्ट्स इलेक्ट्रीशियन के अलावा अन्य कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

18 वर्ष से 45 वर्ष के युवा ही आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात अपने साथ आवेदन के लिए रखने होंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि 27 दिसंबर को इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications