UP International Trade Show 2024: स्मार्ट पुलिस के स्टॉल पर दिखी खासी भीड़, Ai रामायण से मंत्रमुग्ध विजिटर्स
UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण हो रहा है। एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह राज्य विकास और नए अवसरों का प्रतीक बन चुका है। इतना ही नहीं, ट्रेड शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के उत्पादों को एक ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।
ट्रेड फेयर में सबसे ज्यादा भीड़ यूपी स्मार्ट पुलिस के स्टाल के साथ-साथ संस्कृति मंत्रालय के स्टॉल पर AI रामायण की मनोहारी झाकियों पर दिखाई दी। बता दें, इस ट्रेड शो में 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। यहां कारीगरों से लेकर स्टार्ट-अप्स, निवेशक और खरीदार तक सब एक मंच पर आ रहे हैं।

इस वजह से प्रदेश की विरासत, अर्थव्यवस्था और टूरिज्म को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। ट्रेड शो इस बात का गवाह है कि कैसे उत्तर प्रदेश ने खुद को बदला है। एक समय जब यहां बेरोजगारी, अपराध और गरीबी की समस्याएं थी, आज वही यूपी में नवाचार और प्रगति का केंद्र बन चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों की वजह से उत्तर प्रदेश आज देश की आर्थिक तरक्की का नेतृत्व कर रहा है।
यह साबित करता है कि सही नेतृत्व से चुनौतियों को पार कर सफलता पाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश के इस उज्ज्वल भविष्य को सलाम जो भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के सपने को हकीकत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ट्रेड शो को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संबोधन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर सफलता की नई मिसाल बनेंगे। इस दौरान वियतनाम के राजदूत ने ट्रेड फेयर को भारत वियतनाम औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने वाला बताया।
बता दें, ट्रेड फेयर में शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्टॉल से लेकर कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक का सामान यहां मिल रहा है, जो मेले में आने वाले लोगों का पसंद कर रहे है। इतना ही नहीं, इस मेले में उत्तर प्रदेश को 'उत्तम और उद्यम प्रदेश' बनाने की थीम को प्रमुखता से दिखाया गया है। ट्रेड फेयर में सबसे ज्यादा भीड़ यूपी स्मार्ट पुलिस के स्टाल पर दिखी। वहीं, संस्कृति मंत्रालय के स्टॉल पर AI रामायण की मनोहारी झलक आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications