UP News: 'देश में रहना है तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा..' जानिए क्या बोले CM योगी
वाराणसी के ज्ञानवापी मामले को लेकर योगी ने कहा कि देश संविधान से चलेगा किसी मत या मजहब से नहीं। देश में रहना है तो उसे सर्वोपरि मानना ही होगा।
Gayanwapi Masjid: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने काशी में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर चल रही सुनवाई के बीच कहा है कि देश संविधान से चलेगा किसी मत या मजहब से नहीं।

सीएम योगी ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में यह बातें कहीं हैं। योगी ने कहा है कि अगर किसी को इस देश में रहना है तो उसे अपने देश को सर्वोपरि मानना होगा। योगी ने ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना सही नहीं है क्योंकि कोई भी यह देखकर बता सकता है कि वास्तव में ऐसा नहीं है।
योगी ने आगे कहा कि भगवान ने सबको दृष्टि दी है। वह देखे कि त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है। वहां की दीवारें चिल्ला चिल्लाकर क्या कह रही हैं। वहां ज्योतिर्लिंग क्या कर रहा है। ये सबको देखना चाहिए।
सीएम ने कहा कि अच्छा होता कि मुस्लिम समाज की तरफ से एक प्रस्ताव आना चाहिए कि एक ऐतिहासिक गलती हुई है और हम चाहते हैं कि इसका समाधान हो।
वहीं विपक्ष की ओर से बनाए गए INDIA को लेकर भी योगी ने अपनी बातें रखीं। योगी ने कहा कि इसको INDIA नहीं बोलना चाहिए क्योंकि चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाएगी।
पश्चिम बंगाल निकाय चुनावों में हुई हिंसा को लेकर भी योगी ने टीएमसी पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि यूपी में भी निकाय चुनाव हुआ था जहां किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। वहीं आप पश्चिम बंगाल का चुनाव देख लीजीए क्या हाल हुआ वहां। क्या वो लोग देश को वेस्ट बंगाल की तरह बनाना चाहते हैं। कुछ लोग सत्ता में आकर पूरी व्यवस्था को जबरन कैद कर देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications