कोरोना को लेकर UP सरकार सख्त, लखनऊ सहित नोएडा-गाजियाबाद में मास्क पहनना अनिवार्य

लखनऊ, 18 अप्रैल: कोरोना ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब यूपी सरकार सख्त नजर आ रही है, जिसके तहत राजधानी लखनऊ सहित नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत समेत एनसीआर के सभी जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार को यूपी सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

corona mask

Recommended Video

    UP corona : योगी सरकार का सख्त आदेश, एनसीआर के जिलों में मास्क किया अनिवार्य | वनइंडिया, हिंदी

    इन जिलों में फेस मास्क लगाना अनिवार्य

    उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने कहा कि राज्य की सीमा लगे प्रदेशों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। एनसीआर जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा है। जिसके तहत बीते कुछ दिनों में इन जिलों में कोरोना के मामलों बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

    राज्य में बढ़ रहे नए मामले

    प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। शनिवार को आए आंकड़ों के अनुसार यूपी में 135 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 610 हो गई।

    सीएम योगी ने दिए निर्देश

    ऐसे में कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। यहां तक की सीएम योगी ने एनसीआर से सटे जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अब भी सबसे ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। वहीं दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली से सटे जिलों में सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+