क्या UP को मिलेगा नया राज्यपाल या आनंदीबेन पटेल फिर संभालेंगी कमान?
Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल खत्म होने में अब केवल चार दिन का समय शेष बचा है। जी हां...राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो जाएगा। आनंदीबेन ने 29 जुलाई 2019 को यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।
ऐसे में सभी की नजरें अब इस बात पर टिक हुई है कि यूपी का नया राज्यपाल कौन होगा? हालांकि, अभी तक इस बात की सुगबुगाहट नहीं है कि किसे यूपी का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है। लेकिन, ऐसे चर्चाएं है कि आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल अभी और बढ़ाया जा सकता है।

आनंदीबेन पटेल, गुजरात से आती है और उनकी गिनती पीएम मोदी के विश्वासपात्र लोगों में होती है। आनंदीबेन यूपी की राज्यपाल रहने से पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। खबर के मुताबिक, आनंदीबेन पटेल साल 1987 में राजनीति में आईं थी और 22 मई 2014 से अगस्त 2016 तक वो गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं।
अब तक किसी राज्यपाल को नहीं मिला दूसरा टर्म
उत्तर प्रदेश राजभवन का ऐसा अतीत रहा है कि यहां आज तक किसी राज्यपाल को दूसरा टर्म नहीं मिला। 2 मई 1949 से अब तक उत्तर प्रदेश में 24 राज्यपाल बने हैं। आनंदीबेन पटेल 25वीं राज्यपाल हैं, जिनका कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म हो रहा है। अगर आनंदीबेन पटेल को फिर से यूपी की कमान मिलती है, तो यूपी के इतिहास में वो पहली राज्यपाल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications