OPINION: ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ जल पहुंचाने के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। पिछले कुछ सालों में सरकार के अथक प्रयासों की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के घर तक नलकूप का पानी पहुंचा है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की सरकार लगातार अपने निर्धारित लक्ष्य से कहीं बेहतर काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों की राष्ट्रीय सर्वेक्षण ने भी तस्दीक की है। अक्टूबर माह में जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके अनुसार कई जनपद पहले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे जनपद से आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में गाजियाबाद भी शामिल हो गया है और उसने अपनी जगह हाई अजीवर्स की सूचि में बनाने में सफलता हासिल की है।

yogi adityanath

जिन जिलों ने 75 से 100 फीसदी घरों तक नलकूप के जरिए पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा था उसमे गाजियाबाद भी अब शामिल हो गया है। गाजियाबाद को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। जल जीवन मिशन की वेबसाइट के अनुसार इस लिस्ट में औरैया, कानपुर नगर और अयोध्या पहले तीन स्थान पर हैं।

वहीं परफॉर्मर्स की सूचि की बात करें तो इस लिस्ट में जौनपुर पहले पायदान पर है। जबकि अलीगढ़ दूसरे पायदान पर और बाराबंकी तीसरे पायदान पर है। एस्पिरेंट की सूचि की बात करें तो मथुरा दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार की मुहिम के चते बुंदेलखंड में नल कनेक्शन को हर घर में पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। यह काम अंतिम चरण में है।

प्रदेश सरकार लोगों को ना सिर्फ घर में नलकूप से पानी मुहैया करा रही है बल्कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार पानी की गुणवत्ता को भी बरकरार रख रही है। महिलाों को पानी की जांच करने का प्रशिक्षण देने के मामले में भी यूपी काफी आगे है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप के जरिए पानी पहुंचाने के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

गौर करने वाली बात है कि इसी साल अप्रैल माह में प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल के जरिए घर में पानी उपलब्ध कराने का बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया था। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस उपलब्धि को भीम राव अंबेडकर को समर्पित किया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमे जो लक्ष्य दिया था उसे हमने हासिल किया है।

इस वर्ष के अंत तक प्रदेश सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2.65 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से घर में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां पर हर रोज 40 हजार परिवारों को नल का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराने के मामले में यूपी देश में तीसरे स्थान पर है। वर्ष 2019 तक यूपी में सिर्फ 5.16 लाख ग्रामीण परिवारों के पास टैब वॉटर कनेक्शन है। लेकिन हर घर जल योजना के जरिए रिकॉर्ड स्तर पर लोगों को घर में नल के जरिए स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+