UP Globl Investor Summit : कपड़ा विभाग को मिला 6000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, जानिए कितनों मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों में सरकार पूरी तरह से जुटी है। सरकार ने निवेश को लेकर विदेशों में रोड शो शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 6 हजार करोड़ रुपये निवेश से 75 हजार नौकरियां पैदा होंगी।

अखिलेश

UP Globl Investor Summit: उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों ने विदेश यात्रा शुरू कर दी है, कपड़ा विभाग को पहले ही 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के 191 प्रस्ताव मिल चुके हैं। दरअसल राज्य में पहले से ही लगभग 1,99,000 हैंडलूम और लगभग पांच लाख पावरलूम काम कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में, राज्य से कपड़ा और परिधान का निर्यात लगभग 20,000 करोड़ रुपये का था।

ग्लोबल समिट के दौरान इन समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

कपड़ा और हथकरघा उद्योग के विशेष सचिव शेषमणि पांडे ने बताया कि इन प्रस्तावों की जांच की गई है और अब ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान पार्टियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ दिलचस्प बात यह है कि जब रोजगार पैदा करने की बात आती है तो कपड़ा उद्योग कृषि क्षेत्र के बाद दूसरे स्थान पर है। यूपी भारत में तीसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक राज्य है, जो राष्ट्रीय उत्पादन का 13.24% उत्पादन करता है।

बड़े पैमाने पर निशेश आने से मिलेगा रोजगार

रोजगार सृजन की बात करते हुए, पांडे ने कहा कि मिर्जापुर-भदोही सबसे बड़ा हस्तनिर्मित कालीन बुनाई क्लस्टर है, जो उद्योग में लगभग 3.2 मिलियन लोग शामिल हैं। भदोही की निर्यात करने वाली इकाइयों में 22 लाख ग्रामीण कारीगर कार्यरत हैं। पांडे ने आगे कहा कि कपड़ा उद्योग की ओर अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए, विभाग एक केंद्रित और आकर्षक कपड़ा नीति लेकर आया है जिसमें राज्य के युवाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

72 हजार नौकरियां पैदा होने की संभावना

विभाग के लक्ष्य को लेकर पांडे ने कहा कि यदि राज्य में प्रस्तावों को लागू किया जाता है तो लगभग 72,000 नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को लगभग हर रोज नए प्रस्ताव मिल रहे हैं। विभाग के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताते हुए पांडे ने कहा कि अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विभाग ने आकर्षक कपड़ा नीति के साथ-साथ राज्य की राजधानी के पास लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर पीएम मित्रा पार्क लाने के लिए भी अपनी बोली तेज कर दी है। पीएम-मित्रा पार्क के बारे में एक प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

निवेश के लिए 260 एकड़ भूमि की पहचान

अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 260 एकड़ भूमि बैंक की भी पहचान की गई है। जमीन का हिस्सा लखनऊ जिले के मलिहाबाद प्रखंड के ग्राम अटारी के पास है। दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 8 PM-MITRA पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 13 प्रस्ताव केंद्र सरकार को मिले हैं। यही वजह है कि यूपी सरकार पीएम-मित्रा पार्क को दिलाने के लिए केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष जोर-शोर से रख रही है। पांडेय ने कहा कि इन सभी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने तय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+