यूपी: बेखौफ बदमाशों की करतूत, साहिबाबाद में लड़की की गोली मारकर हत्या

पूरा घटनाक्रम दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

साहिबाबाद (यूपी)। उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। ये लड़की उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे बाइक पर आए दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

UP: बेखौफ बदमाशों की करतूत, साहिबाबाद में लड़की को मारी गोली

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पूरा घटनाक्रम दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उन बदमाशों के हौंसले इसकदर बुलंद थे कि उन्होंने लड़की को दिनदहाड़े सबके सामने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। गाजियाबाद के एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि लड़की दो युवकों से बात कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने उसे गोली मारी और फरार हो गए। फिलहाल हम लड़की के परिजनों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं जिससे आगे की जांच की जा सके।

UP: बेखौफ बदमाशों की करतूत, साहिबाबाद में लड़की को मारी गोली

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि लड़की की हत्या क्यों की गई है। क्या इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला है या फिर किसी और वजह से ये हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर लड़की की हत्या क्यों की गई। हालांकि जिस तरह से दो बाइकसवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+