UP Electricity Rates: यूपी में लग सकता है 'महंगी बिजली का झटका', इतने फीसदी बढ़ सकते हैं दाम
यूपी में इलेक्ट्रिसिटी रेट (UP Electricity Bill Rate 2023): उत्तर प्रदेश में जल्द घरेलू बिजली की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। बिलजी कंपनियों ने 18 से 23 फीसदी तक इजाफा करने का प्रस्ताव रखा है।

up domestic electricity rate: योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश वासियों को महंगी बिजली का बड़ा झटका दे सकती हैं। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 09 जनवरी को लाइन हानियां और घाटे को दिखाते हुए 15.85 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें 18 से 23 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। तो वहीं, किसानों की बिजली दरों में भी 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है।
बिजली कंपनियों ने सोमवार 09 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य विद्धुत नियामक आयोग में वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकरता (एआरआर) दाखिल किया। जिसके मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में सबसे अधिक वृद्धि होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कीमत 3.50 से बढ़कर 4.35 (100 यूनिट) हो जाएगी। जबकि, 300 यूनिट से अधिक खपत होने पर 5.50 पैसे यूनिट की जगह 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा।
इसके अलावा, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली कंपनियों ने 300 से ज्यादा यूनिट बिजली जलाने पर 6.50 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव रखा है। तो वहीं, उद्योगों बिजली की दरों में 16 और कृषि बिजली की दरों में 10 से 12 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित की गई है। अब इस प्रस्ताव पर प्रदेश की योगी सरकोर को फैसला करना है। हालांकि, कंपनियों की तरफ से प्रस्तावित की गईं बिजली की दरों में सबसे ज्यादा इजाफा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किया गया है।
Recommended Video
बिजली दरों में वृद्धि का उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध
बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव का यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 25,133 करोड़ रुपये ज्यादा निकल रहा है। लिहाजा बिजली की दरें सालभर के लिए एकमुश्त 35 फीसदी घटाई जानी चाहिए या फिर अगले पांच वर्ष तक सालाना 7 फीसदी की कटौती की जाए।












Click it and Unblock the Notifications