यूपी में युवा मतदाताओं को साधने का बीजेपी का मास्टरप्लान, जानिए किन युवा चेहरों पर लगाया दांव
लखनऊ, 16 नवंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने यूपी के तीन करोड़ युवा वोटरों को लुभाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में अन्य राजनीतिक दल जिन्ना के मोह में पड़े हुए हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी युवाओं को लुभाने में जुट गई है। बीजेपी की यूथ ब्रिगेड टीम उत्तर प्रदेश में 15 दिन तक 14 महानगरों में संवाद कार्यक्रम करेगी और इसकी शुरुआत 15 नवंबर से ही कर दी गई है। इन कार्यक्रमों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े केंद्र मेरठ से की गई है। रोचक है कि युवा वोटरों को लुभाने की जिम्मेदारी बीजेपी ने अपने ऐसे युवा सांसदों और चेहरों को दी है जो किसी न किसी वजह से युवाओं के लोकप्रिय हैं।

युवाओं पर फोकस गेम चेंजर साबित हो सकता है
बीजेपी के पदाधिकारियों का दावा है कि यूपी चुनाव 2022 में युवा वोटर एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसको बीजेपी पूरी तरह से भांप चुकी है। यूथ ब्रिगेड को अब इन वोटर्स को साधने के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी बीजेपी ने दे दी है जिनमें इसका दारोमदार पार्टी के प्रखर प्रवक्ता संबित पात्रा, भोजपुरी फिल्म स्टार गोरखपुर के सांसद रवि किशन, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसलर बबीता फोगाट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को दी गई है।

युवाओं को लुभाने यूपी में उतरेंगे नामी चेहरे
बीजेपी के एक प्रदेश महासचिव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवाओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी अपनी यूथ ब्रिगेड को उत्तर प्रदेश में उतारने जा रहे हैं। जिससे कि यह यूथ ब्रिगेड युवाओं के बीच में जाकर उनके मुद्दों पर बातचीत कर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से सीधा जुड़े।

यूपी चुनाव में युवा मतदाताओं पर फोकस
उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव तक 18 से 19 साल तक के करीब 22 लाख मतदाता हुआ करते थे और बीते दिनों उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों में पहली बार लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक लोग ने मतदान किया. इनमें से 75 लाख से अधिक वोटर 21 साल से कम आयु के थे और यह सिर्फ और सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों का आंकड़ा है तो वहीं 2022 विधानसभा चुनाव से पहले आयोग युवाओं की लिस्ट तैयार कर रहा है। यह ढाई से तीन करोड़ तक होने की संभावना है। ऐसे में युवा वोटर एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।

15 से 30 नवंबर तक होगा युवा संवाद कार्यक्रम
यह आयोजन 30 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में होगा, जिनमें अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को जिम्मेदारी दी है. युवाउत्थान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि युवाओं के मुद्दों को इन बड़े आइकॉन के माध्यम से साधा जाए जिससे की एक बड़ा युवाओं का वोट बैंक सीधा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यक्रम में खास तौर से सेलिब्रिटी चेहरे रखे जाएंगे, जो कि युवाओं को क्या चाहिए, यूपी का युवा राजनीति को कैसे देखता है।

रोजगार-महंगाई और अपराध से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी यूथ ब्रिगेड
भाजपा इसके साथ साथ शिक्षा रोजगार ,महंगाई ,अपराध तमाम मुद्दों पर यह संवाद सेलिब्रिटी के माध्यम से किया जाएगा। विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के आयोजन पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही। बीजेपी के युवाओं के साधनों के प्रयास पर हालांकि विपक्ष तमाम सवाल खड़े कर रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी के तमाम प्रयास भारतीय जनता पार्टी को युवाओं का वोट दिलवा पाएंगे यह फिर विपक्ष के लिए तमाम कथन सत्य साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications