सीएम योगी ने जिन्ना का जिक्र कर अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- इनके नस-नस में दौड़ रहा 'तमंचावाद'
सीएम योगी ने जिन्ना का जिक्र कर अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- इनके नस-नस में दौड़ रहा 'तमंचावाद'
लखनऊ, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। मतदान से पहले यूपी चुनाव में पाकिस्तान और जिन्ना की एंट्री एक बार फिर हो गई है। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान और जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 'तमंचावादी' करार दिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (25 जनवरी) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार ट्वीट कर कहा,
'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।'
इससे एक दिन पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा कि समाजवादी और पार्टी सत्य, नदी के दो किनारे हैं जो कभी एक नहीं हो सकते।
संबित पात्रा ने भी साधा था निशाना
इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, ''आज मैंने एक महत्वपूर्ण अखबार में अखिलेश यादव का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है, बल्कि भाजपा वोटों की राजनीति के लिए पाकिस्तान को बीच में लेकर आती है।'' पात्रा ने कहा कि अखिलेश का यह बयान बेहद शर्मनाक है और इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।
जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार'
उन्होंने कहा, ''मैं आज अखिलेश यादव से लखनऊ में बैठकर चंद सवाल पूछना चाहता हूं। क्या कश्मीर के बंधु हमारे भाई नहीं है जिनके ऊपर रोज पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी होती है और निहत्थे व निर्दोष लोग पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों द्वारा मारे जाते हैं। क्या उनका जीवन जीवन नहीं है? हर समय पाकिस्तान भारत के ऊपर आतंकवादी हमले करता है। आपका यह कहना कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है, यह तो भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान बना रही है। मैं तो इतना कहना चाहूंगा 'जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार'।












Click it and Unblock the Notifications