'अफवाहों के ज़रिए वोटरों को गुमराह कर रहा विपक्ष', मायावती ने कहा
लखनऊ, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण का मतदान चल रहा है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। इस बीच बीएसपी चीफ मायावती ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है।' इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया। मायावती ने कहा, 'पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के ज़रिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं।'
Recommended Video

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने रविवार 27 फरवरी को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा, 'यूपी के 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पाँचवें चरण में भी 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है'की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना ज़रूरी, ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहां सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।'
इस दौरान मायावती ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के ज़रिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है।'
वहीं, तीसरे ट्वीट में मायावती ने कहा कि समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर।












Click it and Unblock the Notifications