यूपी चुनाव 2022: BJP की 'जन विश्वास यात्रा' आज से शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम

यूपी चुनाव 2022: BJP की 'जन विश्वास यात्रा' आज से शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम

लखनऊ, 19 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 जनवरी के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। इस कड़ी में बीजेपी आज यानी रविवार को 'जन विश्वास यात्रा' शुरू करने जा रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बताया कि BJP प्रदेश में 19 दिसंबर से 'जन विश्वास यात्रा' के नाम से छह यात्राएं शुरू करने जा रही है और ये बिजनौर, मथुरा, झांसी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर और बलिया से शुरू होंगी।

UP Elections 2022: BJP Jan Vishwas Yatra from today in uttar pradesh, know the full program

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हमने यात्राएं निकालीं और नारा दिया ' न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार-अबकी बार BJP सरकार' और जनता का आशीर्वाद मिला तो सरकार बनी. सपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार को जनता ने नकार दिया.उन्होंने दावा किया कि आज न गुंडाराज है और न कहीं भ्रष्टाचार है, आज सभी गुंडे डरे हुए हैं और अब संगठन व सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. सिंह ने कहा कि पार्टी को इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और 2022 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

नड्डा अंबेडकर नगर से करेंगे शुरुआत
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोहिया अंबेडकर नगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। तो वहीं, मथुरा जिले से प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यात्रा को रवाना करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बताया कि अंबडेकर नगर से शुरू होने वाली यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।

बाकी यात्रा कहा से होगी शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम
तो वहीं, मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी। बिजनौर के विदुर कुटी से यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे। यह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी से यात्रा को रवाना करेंगी।यह ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जो मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गाजीपुर से यात्रा का शुभारंभ करेंगी। यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्र्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+