UP Election Results: वो सीटें जहां हारते-हारते बची बीजेपी, जीत का मार्जिन रहा बेहद कम

लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे अब सबके सामने हैं। बीजेपी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसके बाद एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि सूबे में कई ऐसी सीट भी थी, जहां बीजेपी बड़े ही कम वोटों के अंतर से जीतने में कामयाब हुई है। ऐसे में जानिए वो 7 सीटें, जहां 2000 से भी कम वोटों के अंतर से BJP ने बाजी मारी है।

कई बीजेपी के दिग्गजों को झेलनी पड़ी हार

कई बीजेपी के दिग्गजों को झेलनी पड़ी हार

उत्तर प्रदेश में चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद अब प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला हो चुका है। ऐसे में जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सपा की प्रत्याशी पल्लवी पटेल से करारी हार झेलनी पड़ी तो कई और बीजेपी नेता को हार का मुंह देखना पड़ा, जिनमें मेरठ की सरधना सीट से संगीत सोम, शामली की थाना भवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैराना से मृंगाका सिंह सहित पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को भी हाथरस की सादाबाद सीट से बार मिली है।

इन सीटों पर कम अंतर से जीती BJP

इन सीटों पर कम अंतर से जीती BJP

  • बिजनौर की नहटौर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने 257 वोट के मामूली अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी ओम कुमार ने आरएलडी के मुंशीराम को हराया है।
  • सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश चौधरी ने 315 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के धर्म सिंह सैनी को यहां हराया है।
  • कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा सीट से कांटे की टक्कर के बाद BJP विधायक अर्चना पांडे ने दर्ज की जीत की है। उन्होंने सपा के अरविंद सिंह यादव को 1111 वोटों से हराया है।
2000 से कम वोटों का अंतर

2000 से कम वोटों का अंतर

  • सीतापुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राकेश राठौर ने सपा के राधे श्याम जयसवाल को 1253 वोटों से हराया है।
  • बिजनौर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुचि ने आरएलडी के नीरज चौधरी को 1445 वोटों से हराया है।
  • श्रावस्ती विधासभा सीट से बीजेपी के राम फेरन ने सपा के मोहम्मद असलम को 1457 वोटों से हराया है।
  • औराई विधानसभा सीट से BJP के दीनानाथ भास्कर ने जीते दर्ज की है। उन्होंने सपा की अंजनी ने 16647 वोटों से हराया है।
पूर्ण बहुमत के साथ फिर एक बार बीजेपी की जीत

पूर्ण बहुमत के साथ फिर एक बार बीजेपी की जीत

आपको बता दें कि यूपी में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर से सरकार बनाने में सफलता हासिल की है, जबकि चुनावों में कड़ी टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं। वहीं बीएसपी को 1 सीट और कांग्रेस को 2 सीटें नसीब हुई हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: 37 years से जो कोई ना कर पाया Yogi ने कैसे कर दिखाया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+