UP Election Result 2022: बोलीं मायावती, कहा-'मुस्लिम वोट सपा की ओर चला गया, मीडिया ने फैलाई झूठी खबर'

लखनऊ, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और भाजपा ने एक बार फिर से अपना जादू बिखेर दिया है। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को इस बार 273 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, सपा गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस और जनसत्‍ता दल लोकतांत्रिक ने दो-दो सीट पर कब्‍जा किया है जबकि बसपा को एक सीट मिली है। इस बार जिस तरह से बसपा ने शर्मनाक प्रदर्शन चुनाव में किया है, उसकी कल्पना किसी को भी नहीं थी।

मुस्लिम वोट सपा की ओर चला गया, मीडिया ने फैलाई झूठी खबर

हार के बाद आज सुबह पहली बार मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता करके कहा है कि ' कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर या निराश होने की जरूरत नहीं है और ना ही पार्टी के लोगों को इस बात से टूटना है, हमें हार के सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है।'

'बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की'

मायावती ने आगे कहा कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया, इससे बीएसपी को भारी नुकसान हुआ है। मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है।

'जातिवादी मीडिया ने झूठी खबरें फैलाईं'

साथ ही माया ने मीडिया पर भी हार का ठिकरा फोड़ा और कहा कि जातिवादी मीडिया ने झूठी खबरें फैलाईं और ये माहौल बनाने की कोशिश की कि चुनाव में टक्कर बीजेपी और सपा की है, इसके कारण बड़ी संख्या में वोट सपा की तरफ शिफ्ट हुआ और जातिवादी मीडिया ने ये भी प्रचारित किया कि बीएसपी, बीजेपी की 'बी टीम' है, जिसका बीसएपी को सीधे तौर पर नुकसान हुआ । गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बसपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में 10 फीसदी के करीब कम वोट मिले हैं।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: BJP की जीत पर क्या बोले Shivsena सांसद Sanjay Raut ? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+