UP Election Result 2022: यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत, जानिए किस पार्टी के खाते में आई कितनी सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका यूपी की जनता और नेताओं के साथ-साथ देशभर को इंतजार था।
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका यूपी की जनता और नेताओं के साथ-साथ देशभर को इंतजार था। पिछले तीन दिनों से जारी एग्जिट पोल की हलचल और सियासी उठापटक के बीच आज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई और नतीजों का ऐलान हुआ। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और उसके कुछ घंटे बाद नतीजे भी सामने आने लगे। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

Recommended Video
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रात 10 बजे तक की मतगणना के बाद अब तक सामने आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजों में बीजेपी यूपी में 272 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 121 सीटों पर कब्जा कर 3 सीटों पर बढ़त बनाया है। अन्य दलों की बात करें तो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में दो सीटें आई हैं जबकि अदर्स ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।
एग्जिट पोल में यूपी में किसकी सरकार?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरण के तहत विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को आखिर चरण की वोटिंग हुई। 7 मार्च की शाम को ही जारी एग्जिट पोल के नतीजों में दावा किया गया है कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए साफ तौर पर कहा था कि यूपी की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है और प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है।












Click it and Unblock the Notifications