UP Election Result 2022- लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर जानें भाजपा को कितनी सीटों पर मिली जीत
लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आ चुके हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विधानसभा सीटों की बात की जाए तो भाजपा ने अब तक 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की है। लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ की सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने जीत हासिल की है।

लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ने ब्रजेश पाठक 40000 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले है। लखनऊ पश्चिम में सपा के अरमान खान ने भाजपा की अंजनी श्रीवास्तव को 8184 वोट से हरा दिया। मलिहाबाद में 10935 वोट से भाजपा के प्रत्याशी जय देवी जीती हैं
लखनऊ में है नौ निर्वाचन सीट
लखनऊ में 9 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें बख्शी का तालाब, लखनऊ कैंट, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, मलिहाबाद, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर। 2017 में भाजपा लखनऊ की नौ में से आठ सीट पर जीत हासिल की थी वहीं इस चुनाव में महज 7 सीटों पर चुनाव जीत पाई है। पिछले चुनाव की तुलना में लखनऊ में भाजपा को एक सीट का घाटा हुआ है।
Recommended Video
मोहनलालगंज में आजादी के बाद पहली बार भाजपा को मिली है जीत
बता दें भाजपा ने लखनऊ की मोहनलालगंज सीट जीत हासिल कर नया इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश में भारत की आजादी के बाद से भाजपा के लिए सबसे मुश्किल राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमरीश कुमार ने जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने अमरीश कुमार पर जो भरोसा जताया था उस पर वो खरे उतरे हैं।
लखनऊ विधानसभा सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
सरोजनीनगर विधानसभा सीट
राजेश्वर सिंह, भाजपा - 160626
प्रोफेसर अभिषेक मिश्र, सपा - 104440
लखनऊ छावनी विधानसभा सीट
बृजेश पाठक, भाजपा - 108147
सुरेंद्र सिंह राजू गांधी - 68635
बक्शी का तालाब विधानसभा सीट
योगेश शुक्ला, भाजपा - 147922
गोमती यादव, सपा - 120134
लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट
आशुतोष टंडन, भाजपा - 152928
अनुराग भदौरिया, सपा - 84197
लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट
अरमान खान, सपा - 124497
अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा - 116313
लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट
डॉ. नीरज बोरा, भाजपा - 139159
पूजा शुक्ला, सपा - 105206
मोहनलालगंज विधानसभा सीट
अमरेश कुमार, भाजपा - 107089
सुशीला सरोज, सपा - 90541
लखनऊ मध्य विधानसभा सीट
रविदास मेहरोत्रा, सपा - 104488
रजनीश कुमार गुप्ता, भाजपा - 93553
मलिहाबाद विधानसभा सीट
जय देवी, भाजपा - 106372
सुरेंद्र कुमार सोनू कनौजिया - 96627












Click it and Unblock the Notifications